जी-7 शिखर सम्मेलन सम्पन्न
इकाल्ट- -दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थओं के वित्तमंत्रियों का सम्मेलन इकाल्ट में शनिवार को सम्पन्न हो गया लेकिन इन देशों की आपस में बढ़ती दूरियां कितनी कम हुई हैं इस बारे में कुछ भी कहना अभी मुनासिब नहीं।
कनाडा के वित्त मंत्री जिम फ्लेयहर्टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में वैश्विक मंदी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली को किस तरह मज़बूत बनाया जाये जिससे की आईंदा ऐसे कारकों की पहले ही पहचान कर ली जाये जिससे समस्याएं विकराल विकराल रूप न ले सकें।
फ्ले हर्टी ने संवाददाताओं को बताया, "हम वित्तीय क्षेत्र में सुधार लाने के पथ पर अग्रसर हुये हैं।" कुछ सिद्धांतों पर समझौते हुये हैं लेकिन इन्हें अमली जामा पहनाना अलग बात है।
उन्होंने बताया कि बैंकिग व्यवस्था की विफलताओं को रोकने की प्रक्रिया जून में होने वाले जी-20 समूह की बैठक में भी जारी रहेगी।
जी-7 के सदस्य देशों ने अलग दृष्टिकोण अपना लिया है, और कुछ पहले दूसरों के द्वारा पेश विचार खारिज कर चुके हैं।
फ्लेाहर्टी ने कहा है कि कैनेडा की मजबूत बैंकिंग प्रणाली को अन्य देशों द्वारा प्रस्तावित सुधारों की ज़रूरत नहीं है। फ्लेाहर्टी ने 27 जनवरी को कहा था, "कैनेडा को अपनी वित्तीय संस्थानों को बचाने के लिये अपने करदाताओं का धन लगाने की ज़रूरत नहीं है। अमेरिका जैसे अन्य देशों की तरह यहाँ हालात इतने खराब नहीं हैं।"
अत्यधिक जोखिम से बचने के लिये ब्रिटेन ने बैंकरों को मिलने वाले बोनस पर कर लगा दिया है। अमेरिकी सरकार ने जोखिम को कम करने के लिये उन बैंकों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है जो जोखिम कम करने के लिये अपने खातों और अपनी संपत्ती का इस्तेमाल करते हैं।
-7 समूह के अन्य देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के मंत्री प्रोत्साहित करने वाले खर्चों को आगे भी ज़ारी रखने के विवादास्पद समझौते पर सहमत हो गये हैं। फ्लेनहर्टी ने बताया, "हमने निश्चित रूप से यह फैसला लिया है कि हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ायेंगे।"
शुक्रवार को शुरू हुई इस दो दिवसीय बैठक में जी-7 के मंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इकाल्ट मे जी-7 समूह की यह पहली बैठक थी।
यूरोपियों ने सामुदायिक दावत का बहिष्कार किया
शिखर वार्ता के अंत में एक सामूहिक दावत का इंतज़ाम किया गया था जिसमें सील का मांस परोसा गया था। इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के मंत्रियों और केंद्रीय बैंकरों ने इस दावत का बहिष्कार किया।
फ्लेंहर्टी और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पैदा हुये बैंक ऑफ कैनेडा के गवर्नर कार्ने ने दावत में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
सम्मेलन के समापन के अवसर पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सील के शिकार और सील के बने पदार्थों पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाये गये प्रतिबंध पर यूरोपीय अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई। एक पत्रकार के पूछने पर की क्या इकाल्ट में रहने के बाद उन्हें यह समझ आ गया है कि यहाँ उत्तर में सील की क्या अहमियत है? इस पर मंत्री एक दूसरे का मुँह ताकने लगे लेकिन कहा कुछ नहीं।
बाद में अच्छे मेज़बान की भूमिका निभाते हुये वित्तमंत्री जिम फ्ले हर्टी ने अपने मेहमानों बचाव करते हुये कहा कि यूरोपीय संघ ने हमारे देशीय इनुट लोगों के लिये अपने नियमों में बदलाव किया है।
"यूरोपीय संघ ने इनुट लोगों को लेकर एक अनूठा उदाहरण पेश किया है हज़ारों सालों से जिनकी जीविका का एकमात्र साधन सील और इससे बने पदर्थ हैं। यह यूरोपिय संघ का दृष्टिकोण है जो निश्चित रूप से हमारे दृष्टिकोण से मेल खाता है।


अन्य ख़बरें
क्रेडिट कार्ड दान..

बढ़ती आलोचना वे हैती में आपदा से क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने दान के लिए अपने सामान्य प्रोसेसिंग शुल्क दान करने का विकल्प चुना है...

मेजबान चेल्सी..

चेल्सी क्लिंटन की योजना राहत प्रयासों के लिए पैसा जुटाने की...


हैती सहायता के..

हैती भूकंप आतंक के रूप में प्रवेश किया अभी भी तबाह कैरेबियन देश में टूटने लगे इमारतों में फंसे पीड़ितों के सैकड़ों, अंतरराष्ट्रीय बचाव दल के लिए बाहर ...

हैती-बच्चों को..

एक अनुमानित 100 कनाडा के परिवारों हाईटियन बच्चों को गोद देने के जिसका अराजकता में डाल दिया गया है में से एक हैं...


हैती में लापता पिता के लिए..

समय पर और फिर भी कोई शब्द कल के बारे में मार्टिन है Siemienski पिता को घसीटा था...

निकायों को ढेर, दंगों की ..

कनाडा के सैनिकों को 800 तक की शांति सेना के रूप में की तैयारी के लिए...