हार्पर और पूर्व रिफॉर्मर्स पेंशन लेने को तैयार
ओटवा- -ओटवा प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर और पूर्व राजनैतिक दल रिफॉर्म के लगभग सभी सदस्य, सेवानिवृत सांसदों को मिलने वाली पेंशन को लेने के लिये राज़ी हो गये हैं।
पेंशन की रकम लगभग 1,00,000 डॉलर सालाना है।
सन 1993 में रिफॉर्म पार्टी के 52 सदस्यों ने सेवानिवृत्त सांसदों को मिलने वाली पेंशन को जनता का पैसे की बर्बादी करार देते हुये इसे लेने से इंकार कर दिया था।
इससे पूरे ओटवा में आंदोलन का माहौल पैदा हो गया था और इससे पार्टी की जनता में छवि को काफी फायदा पहुँचा था। उस समय इनका कहना था कि वे इस "गोल्ड प्लेजटेड" पेंशन को ना लेकर बाकी सांसदों के लिये एक उदाहरण पेश करना चाहते हैं।
स्टीफन हार्पर सबसे पहले 1993 में सांसद बने थे लेकिन इसके बाद इन्होंने राजनीति से कुछ समय के लिये दूरी बना ली थी और सन 2002 में फिर चुने गये।प्रधानमंत्री ने सन 1995 में संसद में पेंशन पैकेज को "भद्दा" और "अश्लील" करार दिया था।
कैनेडियन करदाता संघ द्वारा की गई जाँच के अनुसार तब से अब तक लगभग सभी सांसद अपने इस कदम से चुपचाप पीछे हट चुके हैं, जिनमें से 11 व्यक्ति अभी भी सांसद हैं।
दरदाता संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर यदि इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होते हैं तो वे 1,50,244 डॉलर प्रति वर्ष पेंशन पाने के अधिकारी होंगे जबकी भारतिय मामलों के मंत्री चक स्ट्रॉ इससे भी ज्यादा 1,55,000 डॉलर प्रति वर्ष पेंशन पायेंगे।
सिर्फ प्रेस्टन मैनिंग और वार्नर श्मिट ही ऐसे दो सांसद हैं जो आज भी अपनी बात पर कायम हैं। अब, जबकि सरकार वित्तीय घाटे को पूरा करने के लिये सरकारी कर्मचातियों को मिलने वाली पेंशन पर नज़र गड़ाये बैठी है, ऐसे में सांसदों को मिलने वाली पेंशन एक बार फिर संदेह के घेरे में आ गई है।
पिछले हफ्ते कोषाध्यक्ष स्टॉकवेल डे ने कहा था कि घाटे को कम करने के लिये सभी को कुछ ना कुछ बलिदान देना होगा।
सांसदों की पेंशन के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालयसे तुरंत कोई जवाब नहीं मिला है और डे ने पिछले हफ्ते इस मुद्दे से कन्नी काट ली थी।


अन्य ख़बरें
हार्पर और पूर्व रिफॉर्मर्स पेंशन लेने को तैयार

ओटवा प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर और पूर्व राजनैतिक दल रिफॉर्म के लगभग सभी सदस्य, सेवानिवृत सांसदों को मिलने वाली पेंशन को लेने के लिये राज़ी हो गये हैं।

हेटी में और कैनेडियनों के मरने की आशंका - कैनन

विदेश मंत्री लॉरेंस कैनन ने सोमवार को कहा है कि हेटी में आये भूकंप में लापता हुये लोगों के लिये सरकार जल्द ही किसी नतीजे पर पहुँचना होगा कि वे अभी जीवित हैं या मर चुके हैं।


स्कारब्रो में तमिल समाचारपत्र पर हमला

रविवार फरवरी २१, २०१० - जब कुला सेलाथुराई उथायन समाचार पत्र के कार्यालय में पहुँचे तो सामने खिड़की तहस-नहस हो चुकी थी जैसे किसी ने वाहन से टक्कर मारी हो।

ओंटेरियो मे ऑनलाइन जुए को मान्यता मिल सकती है

टोरोंटो - प्रीमियर डॉल्टन मैग्युंटी इंटरनेट गैम्बलिंग को ओंटेरियो में अनुमति देने के पक्षधर दिखाई दे रहे हैं।


हैती में लापता पिता के लिए..

समय पर और फिर भी कोई शब्द कल के बारे में मार्टिन है Siemienski पिता को घसीटा था...

निकायों को ढेर, दंगों की ..

कनाडा के सैनिकों को 800 तक की शांति सेना के रूप में की तैयारी के लिए...