बिजली संयंत्र के विरोध में क्वींस पार्क में रैली
ओकविल में बनाये जाने वाले बिजली संयंत्र के खिलाफ लोगों ने क्वींस पार्क में रैली निकाली। यॉर्क क्षेत्र में बनाये जाने वाले इस प्राकृतिक गैस बिजली संयंत्र को लेकर आस पास के लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस संयंत्र में सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता है।
1000 लोगों की इस रैली में स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल थे और चिल्ला रहे थे, "ये ठीक नहीं है, हमें शुद्ध हवा चाहिये।"
प्रदर्शनकारियों का मानना है कि आबादी के निकट ऐसे संयंत्र कभी सुरक्षित नहीं होते। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले कनेक्टीकट बिजली संयंत्र में हुये हादसे का उदाहरण देते हुये कहा कि ऐसे हादसे कभी भी घट सकते हैं।
ओकविल के मेयर रॉब बर्टन ने बताया कि 900 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र फोर्ड संयंत्र के निकट बनेगा। यह संयंत्र कई घरों के एकदम पास होगा और एक स्कूल से इसकी दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। बर्टन ने इसे एक "बेवकूफी" मानते हुये कहते हैं कि मुख्यमंत्री को अब तो "होश" में आ जाना चाहिये।
मुख्यमंत्री डाल्टन मैग्युंटी ने कहा है कि राज्य की बढ़ती हुई बिजली की ज़रूरतों को देखते हुये नये प्लांट बनाने आवश्यक हो गये हैं। लेकिन जनता की ज़रूरतों को देखते हुये सरकार इस बात का पूरा ख्याल रखेगी की संयंत्र में सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद हों।
सरकार ने यह भी कहा है कि इन संयंत्रों को पुराने कोयले से चलने वाले संयंत्रों की जगह पर बनाया जायेगा। इससे वातावरण में कार्बन की मात्रा कम हो जायेगी।
रैली के दौरान ओकविल के विधायक केविन फ्लिीन ने कहा कि वे एक निजी सदस्य बिल पेश करेंगे जो अगर पास हो जायेगा तो किसी भी नये सयंत्र के आसपास एक बफर ज़ोन बना देगा लेकिन यह इस संयंत्र पर लागू नहीं होगा।
फ्लिगन ने कहा, "यह संयंत्र निश्चित ही एक सही कदम है लेकिन यह जगह इसके लिये ठीक नहीं है।"


अन्य ख़बरें