अन्य ख़बरें
--कैनेडियन अभी भी 50 लापता विदेश मंत्री लॉरेंस कैनन ने सोमवार को कहा है कि हेटी में आये भूकंप में लापता हुये लोगों के लिये सरकार जल्द ही किसी नतीजे पर पहुँचना होगा कि वे अभी जीवित हैं या मर चुके हैं।
कैनन ने बताया कि कैरिबिआइ देश में आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों कैनेडियन नागरिकों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है जबकी 50 लोग अभी भी लापता हैं।
कैनन ने ओटवा में कहा, "एक ऐसा भी समय आयेगा जब आपको यह निर्धारित करना होगा कि इन गुमशुदा लोगों के बारे में क्या किया जाये।"
कैनन ने कहा कि आरसीएमपी की कई इकाईयाँ अभी भी हेटी में काम कर रही हैं और खंडहरों से निकलने वाले शवों की पहचान कर रही हैं। उन्होनेयह भी बताया कि काउंसिल के अधिकारी अभी भी उन स्थनों की जाँच पड़ताल कर रहे हैं जहाँ इन गुमशुदा लोगों को आखिरी बार देखा गया था।
लेकिन उन्होंने कहा कि वे, एक ऐसे निर्णायक बिंदु पर पहुँच रहे हैं जहाँ उन्हें अपना दिल कड़ा करके इस बात को स्वीकार करना पड़ रहा है कि वे शायद मर चुके हैं। इसका यह मतलब है कि हमारी जाँच के सभी साधन समाप्त हो चुके हैं ।
कैनन ने यह भी कहा कि हेटी में संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवसेवी संस्थाओं की मौजूदगी में हेशियन सरकार पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुये कैनेडा अपनी सेना की कुछ टुकड़ियों को वापस बुला रहा है।
कैनन ने कहा कि सरकार हेटी में रह रहे कैनेडावासियों से अपील की है कि कैनेडा आने के लिये वे किसी व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करें।


हमें न्याय चाहिये - सोमालियाई परिवार