अन्य ख़बरें
इस सप्ताह पीटर मक्कैलियन के वकील द्वारा लिखे गए पत्र से, शीघ्र होने वाले जाँच आयोग में उसके कानूनी खर्चे के लिए मिसिसागा नगरपालिका से धन लेने में सहायता मिलने की आशा है। नगर की मेयर उनकी माँ, हेज़ल मक्कैलियन हैं।
हाल ही में सिटी काउंसिल ने मक्कैलियन के लिए १००,००० डालर की राशि को मंजूरी दी थी जो कि जाँच के समय कानूनी सहायता के लिए खर्च होगी। इस केस में डाउनटाउन की कुछ ज़मीन के सौदे का मामला है। इस फैसले में कानूनी समय की सीमाएँ दृढ़ता से निर्धारित कर दी गई थीं, और जाँच के नियमों के अनुसार मक्कैलियन को प्रमाणित करना पड़ेगा की वह इसका खर्चा वहन नहीं कर सकता।
मक्कैलियन क वकील जज जॉन डगलस क्निंगहैम के समक्ष गुरुवार को पेश होकर निवेदन करेंगे कि अतिरिक्त धन राशि न्यायोचित है क्योंकि जाँच में भाग लेना अतिआवश्यक है।
जाँच के जो पत्र मंगलवार को सार्वजनिक किए गए हैं, उनके अनुसार कहा गया है कि मक्कैलियन, जो दशकों से रियल एस्टेट में काम कर रहे हैं, इस समय वार्षिक ५०,००० से ६०,००० डालर मिसीसागा में ड ज़ेन होम्ज़ के नए घर बेच कर कमा रहे हैं। वह किसी संपत्ति के मालिक नहीं हैं और आंशिक रूप से ऋण उतारने के लिए उन्होंने अपने घर को किसी के नाम कर दिया है।
उन्होंने कई वर्षों से इन्कम टैक्स रिटर्न भी नहीं भरी है और "उन्हें नहीं मालूम कि उन्होंने रेवन्यू कैनेडा को कितना पैसा देना है," इन कागज़ातों में यह लिखा है। इनके अनुसार २००५ तक उन्हें १२,५०० डालर अभी टैक्स में देना था। मक्कैलियन अभी भी घर के खर्च और मॉर्गेज के लिए प्रति मास ५००० डालर के लिए ज़िम्मेवार हैं।
उनके वकील का कहना है, "जाँच में मि. मक्कैलियन को व्यवसायिक तौर पर महत्वपूर्ण करार देने के कारण अब उन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसलिए यह मि. मक्कैलियन का अधिकार है कि वह जाँच में पूर्ण रूप से भाग लें और अपना भला बुरा जाँच सकें।"
प्रस्ताव के अनुसार जो स्टॉकवुड लॉ कंपनी के वकील ब्रायन गोवर और लुइसा रिटका ने पेश किया है, एक वकील पूरी जाँच के दौरान, जो कि ४० दिन तक चलने की आशा है, अधिक से अधिक दस घंटे रोज़ काम करेगा। प्रस्ताव के अनुसार दो वकील जो अपने अनुभव के अनुसार २७५ डालर से ३५० डालर प्रति घंटा लेंगे, मक्कैलियन को गवाही देने में सहायता करेंगे। फर्म का कहना है कि वह पूरे बिल की ऊपरी सीमा निश्चित करने के लिए तैयार हैं।
आशा है कि पूरी जाँच का खर्चा २.५ मिलियन आएगा। यह जाँच एक ३.५ हेक्टर ज़मीन के सौदे के बारे में है। यह सौदा १४.४ मिलियन का हुआ था जो असफल रहा था। इस ज़मीन ओएमईआरएस की थी जिसमें पीटर मक्कैलियन भी संलिप्त था और एक कंपनी वर्ल्ट क्लास डिवेलपमेंट्स भी इनके साथ थी। न्यायालय के पत्रों के अनुसर मेयर मक्कैलियन की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह है, क्योंकि वह सौदा होते हुए दो निजी भेंटों के समय उपस्थित थीं जब सिटी द्वारा रीज़ोनिंग की बातचीत हो रही थी।


हमें न्याय चाहिये - सोमालियाई परिवार