महाकुंभ: लाखों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ: लाखों ने लगाई डुबकी ....
महाकुंभ का बृहस्पतिवार को विधिवत आगाज हो गया है। कलकल करती पतित पावनी गंगा गुणों के भंडार से भरी होने के साथ ही अमृत तत्व में बदल गई। महाकुंभ के पहले स्नान पर देश और दुनिया के श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में पुण्य और मोक्ष की डुबकी लगाकर खुद को धन्य कर लिया। यह घडी 565 वर्ष बाद आई है जब मकर संक्रांति के स्नान के साथ ही सूर्यग्रहण का अद्भुत संयोग भी बन रहा है।

स्नान निर्विघ्न संपन्न हुआ। हालांकि शुरुआती दौर में भीड काफी कम रही, लेकिन दोपहर तक घाट खचाखच हो गए थे। प्रशासन ने दस लाख लोगों के स्नान करने का दावा किया है। यातायात व्यवस्था ने बहुत तकलीफ नहीं दी। हाईवे पर भारी वाहन बंद कर दिया गया था। बसें और छोटी गाडियां आसानी से हाईवे पर बिना जाम में फंसे दौड रही थीं। सुबह बेहद ठंड के बावजूद हरकी पैडी पर डुबकी लगाने को हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके थे। सदी का पहला कुंभ होने की वजह से विदेशियों की नजरों में भी यह अद्भुत संयोग देखने को आंखें चमक रही थीं।

सुबह करीब दस बजे तक हरकी पैडी पर स्नान करने वालों की भीड कम रही लेकिन इसके बाद स्नानार्थियों की भीड कुछ बढी। दस बजे तक स्नान करने वालों का करीब एक लाख का आंकडा छू चुका था। चूंकि बहुत भीड सुबह तक नहीं पहुंची, इसलिए किसी को कोई तकलीफ नहीं हुई। दोपहर बारह बजे तक हरकी पैडी पर भीड में इजाफा हुआ।

अन्य ख़बरें
उदास है धर्मनगरी..

बृहस्पतिवार को हरकी पैडी स्थित ब्रह्मकुंड पर लाखों श्रद्धालु मां गंगा मैया से आशीष ले रहे थे...

लाखों श्रद्धालुओं ने..

मौनी अमावस्या के साथ सूर्यग्रहण के दुर्लभ संयोग पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान के लिए शुक्रवार को लाखों...


महाकुंभ सूर्यग्रहण..

कुंभ पर्व के दौरान मौनी अमावस्या में ठीक पांच सौ पैंसठ साल बाद बन रहे सूर्यग्रहण के अद्भुत संयोग को देखते हुए कुंभ का ...

कुंभ का पहला..

महाकुंभके पहले शाही स्नान पर वैरागी अखाडे शामिल नहीं होंगे। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए वैरागियोंकी पूरी ...


साईबाबा मंदिर को दस करोड़..

शिरडीके प्रसिद्ध साईबाबामंदिर में वर्ष 2009के अंतिम नौ दिन में 10करोड रुपये की दक्षिण मिली...

मां वैष्णो के दर पहुंचे 80 लाख...

नव वर्ष के नजदीक आते ही मां वैष्णो के दरबार में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। जहां नवंबर और दिसंबर के पहले सप्ताह तक प्रतिदिन पांच से आठ हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा रहे थे। ...