महाकुंभ: सूर्यग्रहण के चलते आरती टाली
महाकुंभ: सूर्यग्रहण के चलते आरती टाली ....
कुंभ पर्व के दौरान मौनी अमावस्या में ठीक पांच सौ पैंसठ साल बाद बन रहे सूर्यग्रहण के अद्भुत संयोग को देखते हुए कुंभ का सूतक आरंभ होने से पूर्व कुंभनगरी में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। साथ ही प्रभात की बेला में होने वाली गंगा मैया की आरती भी स्थगित कर दी गई। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को सांध्यकाल में हर की पैडी पर मां गंगा की भव्य आरती हुई।

कुंभनगरी में सूर्य पर ग्रहण का स्पर्श आज 11 बजकर 58 मिनट 30 सेकेंड पर होगा। ग्रहण का मोक्षकाल तीन बजकर 11 मिनट 59 सेकेंड पर है। इस अवधि में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और किसी तरह की पूजा-अर्चना भी नहीं होगी। ग्रहण के निष्प्रभावी होने पर ही स्नानादि के बाद मंदिरों के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहण का सूतक उसके स्पर्श से 12 घंटे पूर्व आरंभ हो जाता है और इसी अवधि में सुबह की आरती भी होनी है। इसलिए गंगा सभा ने आरती को स्थगित रखने का निर्णय लिया है। सूतक काल से पूर्व बृहस्पतिवार को शाम पांच बजकर 40 मिनट पर हर की पैडी पर मां गंगा की भव्य आरती हुई, जिसके दर्शनों को वहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

अन्य ख़बरें
उदास है धर्मनगरी..

बृहस्पतिवार को हरकी पैडी स्थित ब्रह्मकुंड पर लाखों श्रद्धालु मां गंगा मैया से आशीष ले रहे थे...

महाकुंभ ..

महाकुंभ का बृहस्पतिवार को विधिवत आगाज हो गया है। कलकल करती पतित पावनी गंगा गुणों के भंडार से भरी होने के...


लाखों श्रद्धालुओं ने..

मौनी अमावस्या के साथ सूर्यग्रहण के दुर्लभ संयोग पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान के लिए शुक्रवार को लाखों...

कुंभ का पहला..

महाकुंभके पहले शाही स्नान पर वैरागी अखाडे शामिल नहीं होंगे। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए वैरागियोंकी पूरी ...


साईबाबा मंदिर को दस करोड़..

शिरडीके प्रसिद्ध साईबाबामंदिर में वर्ष 2009के अंतिम नौ दिन में 10करोड रुपये की दक्षिण मिली...

मां वैष्णो के दर पहुंचे 80 लाख...

नव वर्ष के नजदीक आते ही मां वैष्णो के दरबार में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। जहां नवंबर और दिसंबर के पहले सप्ताह तक प्रतिदिन पांच से आठ हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा रहे थे। ...