मां वैष्णो के दर पहुंचे 80 लाख भक्त
मां वैष्णो के दर पहुंचे 80 लाख भक्त....
नव वर्ष के नजदीक आते ही मां वैष्णो के दरबार में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। जहां नवंबर और दिसंबर के पहले सप्ताह तक प्रतिदिन पांच से आठ हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा रहे थे। वहीं अब रोजाना 35हजार से ज्यादा भक्त मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आधार शिविर कटडा के व्यापारियों में खुशी है।

26दिसंबर यानिशनिवार इस साल श्रद्धालुओं की संख्या 80लाख के आंकडे को पार कर गई। यह ऐतिहासिक पल सुबह करीब नौ बजे आया।

गौरतलब है कि 1986में जब तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइनबोर्ड का गठन किया था। पूरे वर्ष में मात्र 1395832श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। उसके बाद हर साल यात्रा का एक नया रिकार्ड बनता गया। वर्ष 2000में पहली बार यात्रा ने पचास लाख का आंकडा पार किया। उसके बाद आतंकी घटनाओं के कारण विशेषकर जम्मू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर पर हुए आतंकी हमले से वर्ष 2002में यात्रा गिरकर 44लाख के करीब पहुंच गई थी।

अन्य ख़बरें
उदास है धर्मनगरी..

बृहस्पतिवार को हरकी पैडी स्थित ब्रह्मकुंड पर लाखों श्रद्धालु मां गंगा मैया से आशीष ले रहे थे...

महाकुंभ ..

महाकुंभ का बृहस्पतिवार को विधिवत आगाज हो गया है। कलकल करती पतित पावनी गंगा गुणों के भंडार से भरी होने के...


महाकुंभ सूर्यग्रहण..

कुंभ पर्व के दौरान मौनी अमावस्या में ठीक पांच सौ पैंसठ साल बाद बन रहे सूर्यग्रहण के अद्भुत संयोग को देखते हुए कुंभ का ...

कुंभ का पहला..

महाकुंभके पहले शाही स्नान पर वैरागी अखाडे शामिल नहीं होंगे। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए वैरागियोंकी पूरी ...


साईबाबा मंदिर को दस करोड़..

शिरडीके प्रसिद्ध साईबाबामंदिर में वर्ष 2009के अंतिम नौ दिन में 10करोड रुपये की दक्षिण मिली...

लाखों श्रद्धालुओं ने..

मौनी अमावस्या के साथ सूर्यग्रहण के दुर्लभ संयोग पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान के लिए शुक्रवार को लाखों...