ओबामा की बैंकों से वसूली की योजना
ओबामा की बैंकों से वसूली की योजना
अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने अमरीकी बैंकों को संकट से निकालने के लिए दी गई आर्थिक सहायता को वापस लेने के क़दमों की घोषणा की है. इनके अनुसार जिन बैंकों के पास पाँच अरब डॉलर से ज्यादा की संपदा है, वो अगले 10 वर्षों तक अपनी बैलेंसशीट के अनुसार एक राशि अदा करेंगे. ओबामा का कहना था कि उनका मकसद 117 अरब डॉलर की राशि वसूल करना है जो अमरीकी करदाता ने अदा की थी.

उनका कहना था कि उन्होंने ये क़दम बैंकों के भारी मुनाफ़े और अधिकारियों को भारी बोनस देने के बाद उठाया है. इसके पहले भी बराक ओबामा ने अमरीका के बड़े बैंकों को कहा था कि बैकों को आर्थिक मंदी से उबारने का बोझ उठाना पड़ेगा. उल्लेखनीय है कि अभी कुछ समय पहले सिटी ग्रुप ने घोषणा की थी कि वह वक़्त से पहले ही सरकार का 20 अरब डॉलर का क़र्ज़ अदा कर रहा है.

इससे एक संदेश यह गया कि बैंक अब आर्थिक तंगी से बाहर निकल रहे हैं और दूसरा यह कि वह सरकार के आर्थिक चंगुल से भी बाहर निकलना चाह रहे हैं. ग़ौरतलब है कि अमरीकी फ़ेडरल रिज़र्व ने पिछले साल बैंकिंग प्रणाली के लिए बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की थी.

अन्य ख़बरें
हैती में आपदा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात मापी गई है. भूकंप की वजह से यहां की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है...

ब्राड-एंडरसन नहीं..

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया।...


हिलेरी क्लिंटन..

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज हैती जाएंगी और वहां भूकंप के चलते पैदा हुई स्थिति का आकलन करेंगी...

(पीओके) में...

एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए...


दुनिया भर में दहशत फैलाना..

पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तयब्बा की वैश्विक महत्वकांक्षाए हैं...

मेलबर्न में हैं नस्लवादी..

मेलबर्न में नस्लवादी हैं और गलियों में भारतियों पर होने वाले अपराध पर बहस की जरूरत है...