एमएफपी केस - खोदा पहाड़ निकला चूहा
लगभग पाँच वर्षों की गहन छानबीन के बाद ओपीपी इस निर्णय पर पहुँची है की टोरांटो के कंप्यूटर-लीज़ घोटाले में कोई भी आरोप नहीं लगाये जायेंगे।
सोमवार को जारी एक बयान में ओपीपी के इंस्पेक्टर डेव रॉस ने कहा कि "ओपीपी ने इस मामले की व्यापक जाँच पड़ताल की है और हम इस नतीजे पर पहुँचे हैं कि कोई भी उचित आधार न होने की वजह से किसी पर भी आरोप तय नहीं किये जा सकते।"
ओपीपी की इस घोषणा के बाद पूर्व नगर पार्षद टॉम जेकोबेक ने एक ईमेल में कहा है कि "मेरा आपसे अनुरोध है कि कम से कम एक बार हम इस बात पर राजी हो जायें कि जो मेरे साथ जुआ वह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और गलत था।" खुद को " अब तक का सबसे बेहतर बजट चीफ" भी करार दिया।
न्यायमूर्ती डेनिस बेलेमी ने सितम्बर 2005 में दो वर्षों से भी अधिक समय और 19 करोड़ से भी अधिक धनराषी खर्च करके अपनी रिपोर्ट पेश की थी जिसमें उस समय के बजट प्रमुख जेकोबेक पर 25,000 डॉलर रिश्वत लेने की आशंका व्यक्त की थी। बेलेमी ने टोरांटो और एमएफपी फायनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के बीच हुई 43 लाख डॉलर की कम्प्युटर लीज़ के लगभग दोगुना हो जाने को आधार बनाकर छानबीन की थी।
बेलेमी की इस रिपोर्ट के बाद प्रांतीय और शहरी पुलिस को शहर की अनुबंध प्रक्रिया में नौकरशाहों राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप के आरोपों की जाँच करने के लिये कहा था। मामले की निष्पक्ष जाँच के लिये ओपीपी ने अगले महीने जाँच की जिम्मेदारी खुद ले ली थी।
जेकोबेक के बारे में लिखते हुये बेलेमी ने कहा था कि जेकोबेक के खंडन के बावजूद इस बात के "विश्वसनीय सबूत" हैं कि 1 नवंबर 1999 को एमएफपी के सेल्समेन डैश डोमी ने शहर की एक पार्किंग में जेकोबेक को 25,000 डॉलर दिये थे।
एमएफपी के खिलाड़ी अब कहाँ हैं
वेंडा लिज़िक
बेलेमी द्वारा की गई जाँच में पाया गया था कि टोरांटो की पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी वेंडा लिज़िक के एमएफपी के पूर्व सेल्समैन डैश डोमी के साथ व्यापारिक सौदों में रूचि को लेकर मतभेद थे। वे आपस में दोस्त थे और लिज़िक" डोमी के साथ , पेशेवर सीमाओं को बनाए रखने में विफल" थी।
2001 में अपना पद छोड़ने के बाद लिज़िक टोरांटो हाइड्रो की मुख्य वित्तीय अधिकारी बन गई थी लेकिन 2004 में बेलेमी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।
2007 में एमएफपी स्कैंडल के बाद लिज़िक को छः महीने तक चार्टर्ड अकांटेंट की प्रेक्टीस से निलंबित कर दिया गया था और पेशेवर दुर्वयवहार के लिये 15,000 और 7,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
डेश डोमी
बेलेमी रिपोर्ट में डोमी को एक उर्जावान व्यक्ति करार देते हुये लिखा है कि यह शहर के नौकरशाहों से अपना मतलब निकलवाने के लिये शराब शबाब और कबाब का खूब इस्तेमाल करता था। डोमी ने एमएफपी सौदे की दलाली में 1।2 लाख डॉलर की कमाई की थी।
डो एक पूर्व नाई(hairdresser) और टोरांटो मेपल लीफ टीम के पूर्व खिलाड़ी टाई डोमी के भाई हैं। एक वुडब्रिज स्थित कंपनी एलटीएल लॉजिस्टिक्स की सूची में ये उपाध्यक्षके रूप में नामित हैं।
रिपोर्टआने के एक साल बाद डोमी ने कहा था कि उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया।
टॉम जेकोबेक
न्यायमूर्ती डेनिस बेलेमी ने अपने सबसे सख्त विचार शहर के महत्वाकांक्षी पूर्व बजट प्रमुख और राजनैतिक गलियारों के कभी शक्तिशाली खिलाड़ियों में शुमार किये जाने वाले टॉम जेकोबेक के लिये बचा कर रखे थे।
बेलेमी ने जेकोबेक को "पिनोकियो" की संज्ञा देते हुये लिखा है कि पूरी जाँच के दौरान जेकोबेक लगातार झूठ बोलता रहा है। इस बात विश्वसनीय सबूत हैं कि जेकोबेक ने डोमी से 25,000 डॉलर का इनाम प्राप्त किया था।
अपने बचाव के लिये जेकोबेक ने अपनी माँ को "अपने झूठों का जवाब देने के लिये कटघरे में खड़ा कर दिया था।"
जेकोबेक ने कहा कि इस रिपोर्ट से उनकी मेयर बनने की तमाम संभावनाओं पर तुषाराघात हो गया था। " मैं सबसे अच्छा बजट प्रमुख था ...। पुलिस रिपोर्ट और निष्कर्ष मेरी बेगुनाही साबित करते हैं।"
जेफरी लॉयंस
बेलेमी की रिपोर्ट में लॉयंस को एक "पक्षपाती " करार दिया है जो बिना किसी की क्षमता जाने उसका पक्ष लिया करता था।
प्रचारक (लॉबिस्ट) जेफरी लॉयंस पट्टे पर कंप्यूटर लेने की संविदा पर एमएफपी और डेल वित्तीय सेवा के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा था। ऐसा आरोप लगाया गया था कि लॉयंस ने डेल से अनुबंध कराने के एवज में 150,000 डॉलर की माँग की थी।
बेलेमी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि यह "सत्य सदृश्य" ही है कि लॉयंस ने अपने अथवा-और शहर के बजट प्रमुख के नाम से शुल्क की सिफारिश की थी।
वर्तमान में लॉयंस राष्ट्रीय सम्मोहक संघ और ओंटेरियो के विद्युत ठेकेदार संघ के एक अधिकृत प्रचारक हैं।