एसबीआई में हज़ारों नई नौकरियाँ
एसबीआई में हज़ारों नई नौकरियाँ
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि वह अगले वित्तीय वर्ष में 25 हज़ार से अधिक लोगों को विभिन्न स्तर पर नौकरियाँ देगा. एसबीआई ने उम्मीद जताई है कि बैंक की विकास दर 25 प्रतिशत से अधिक रहेगी.

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एसबीआई के उपप्रबंध निदेशक अनूप बनर्जी ने ये जानकारी दी है. अनूप बनर्जी का कहना था, "इस साल हमारी योजना है कि 20 से 22 हज़ार लोगों को लिपिक के पद पर और लगभग 5500 लोगों को प्रोबेश्नरी अफ़सर के स्तर पर नियुक्त किया जाए. अपने बैंक के विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमें इन लोगों की ज़रूरत पड़ेगी. हमारा अनुमान है कि बैंक में जमा होने वाली पूँजी और दिए जाने वाले कर्ज़ में औसतन 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी."

बनर्जी का कहना था कि जिन 5500 लोगों को प्रोबेश्नरी अफ़सर के पद पर नियुक्त करने की योजना है, उनमें से दो हज़ार को ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त किया जाएगा और वे अगले दस साल तक उस क्षेत्र में मार्कीटिंग का काम देंखेंगे.

'आधे कर्मचारी रिटार्य होंगे' ग़ौरतलब है कि पिछले साल भी एसबीआई ने 25 लोगों को नौकरियाँ दी थीं. अब बैंक की योजना है कि मध्य स्तर पर प्रबंधन में प्रबंधक के स्तर से लेकर सहायक महाप्रबंधक के स्तर तक, जहाँ जहाँ ज़रूरी हो, नियुक्तियाँ की जाएँ.

ग़ौरतलब है कि पिछले साल भी एसबीआई ने 25 लोगों को नौकरियाँ दी थीं.
अन्य ख़बरें
हैती में आपदा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात मापी गई है. भूकंप की वजह से यहां की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है...

ब्राड-एंडरसन नहीं..

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया।...


हिलेरी क्लिंटन..

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज हैती जाएंगी और वहां भूकंप के चलते पैदा हुई स्थिति का आकलन करेंगी...

(पीओके) में...

एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए...


दुनिया भर में दहशत फैलाना..

पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तयब्बा की वैश्विक महत्वकांक्षाए हैं...

मेलबर्न में हैं नस्लवादी..

मेलबर्न में नस्लवादी हैं और गलियों में भारतियों पर होने वाले अपराध पर बहस की जरूरत है...