पेप्सिको भारत में बढ़ाएगी निवेश
पेप्सिको भारत में बढ़ाएगी निवेश
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शीतलपेय कंपनी पेप्सिको होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारत में अपना निवेश बढ़ाने की मंज़ूरी मिल गई है.

भारत सरकार ने पेप्सिको को तीन साल में अपना निवेश लगभग एक तिहाई बढ़ाने की मंज़ूरी दी है. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने निवेश प्रस्ताव को मंज़ूरी दी. पेप्सिको भारत में अगले तीन वर्षों में 20 करोड़ अमरीकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी. इसके साथ ही अमरीकी कंपनी का भारत में निवेश 45.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 65.5 करोड़ डॉलर हो जाएगा.

पेप्सिको अपने कारोबार का विस्तार अमरीका से बाहर करना चाहती है और इसकी सबसे बड़ी वजह वहाँ सोडा बिक्री में लगातार कमी आना और स्नेक्स बनाने में काम आने वाली आलू, मक्का और दूसरी चीज़ों का लगातार महंगा होना माना जा रहा है. सितंबर 2008 में पेप्सिको ने कहा था कि वह भारत में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है और तीन साल में भारत में 50 करोड़ डॉलर निवेश करने का इरादा रखती है.

कंपनी मुख्य तौर पर उत्पादन क्षमता बढ़ाने, मार्केटिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर निवेश करना चाहती है. कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी का कहना था कि उनका लक्ष्य दक्षिण भारत से अगले पाँच साल में आय तीन गुनी करना है.

अन्य ख़बरें
हैती में आपदा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात मापी गई है. भूकंप की वजह से यहां की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है...

ब्राड-एंडरसन नहीं..

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया।...


हिलेरी क्लिंटन..

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज हैती जाएंगी और वहां भूकंप के चलते पैदा हुई स्थिति का आकलन करेंगी...

(पीओके) में...

एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए...


दुनिया भर में दहशत फैलाना..

पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तयब्बा की वैश्विक महत्वकांक्षाए हैं...

मेलबर्न में हैं नस्लवादी..

मेलबर्न में नस्लवादी हैं और गलियों में भारतियों पर होने वाले अपराध पर बहस की जरूरत है...