बीबीसी की पत्रकारिता पाठशाला
बीबीसी की पत्रकारिता पाठशाला
बीबीसी निष्पक्ष, सटीक और संतुलित तरीक़े से आप तक ख़बरें पहुँचाती रही है, इसी परंपरा के अनुरूप बीबीसी हिंदी सेवा भी कई दशकों से काम कर रही है. बीबीसी हिंदी के श्रोता और पाठक जिस बात की अक्सर चर्चा करते हैं वह है उसकी भाषा. अक्सर लोग उसकी प्रशंसा करते हैं और कई लोग कई सवाल भी उठाते हैं.

ऐसे में बीबीसी हिंदी का प्रयास है कि पाठकों को इंटरनेट के ज़रिए बीबीसी हिंदी की भाषायी और संपादकीय कार्य संस्कृति से अवगत कराया जाए. 'बीबीसी पत्रकारिता पाठशाला' पाठकों-श्रोताओं को अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश है कि वे हमारे कामकाज के तरीक़े को समझ सकें. जो लोग पत्रकारिता के छात्र हैं या पत्रकार हैं, उनके लिए भी यह सामग्री उपयोगी हो सकती है.

बीबीसी हिंदी सेवा की पूर्व प्रमुख अचला शर्मा ने इस सामग्री को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है, उनके वर्षों के अनुभव का लाभ आप भी उठा सकते हैं.

आगे के हर पेज पर लगे वीडियो में आप रेडियो की भाषा, ऑनलाइन की भाषा, उच्चारण, अनुवाद आदि के बारे में उनके विचार सुन सकते हैं.

अन्य ख़बरें
हैती में आपदा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात मापी गई है. भूकंप की वजह से यहां की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है...

ब्राड-एंडरसन नहीं..

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया।...


हिलेरी क्लिंटन..

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज हैती जाएंगी और वहां भूकंप के चलते पैदा हुई स्थिति का आकलन करेंगी...

(पीओके) में...

एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए...


दुनिया भर में दहशत फैलाना..

पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तयब्बा की वैश्विक महत्वकांक्षाए हैं...

मेलबर्न में हैं नस्लवादी..

मेलबर्न में नस्लवादी हैं और गलियों में भारतियों पर होने वाले अपराध पर बहस की जरूरत है...