भारत एक ‘‘परिपक्व लोकतंत्र’’ है उससे पाक को कोई खतरा नहीं: जरदारी
जरदारी ने अफगानिस्तान की स्थिति तथा अमेरिका के साथ उनके देश के रिश्ते सहित अन्य विषयों पर भी बातचीत की.....
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत को एक ‘‘परिपक्व लोकतंत्र ’’ बताते हुए कहा है कि उससे पाकिस्तान को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने साथ ही मुंबई पर आतंकी हमले के बाद ठप पड़ी समग्र वार्ता को फिर से शुरू करने की वकालत की.

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से कोई खतरा नहीं है क्योंकि किसी भी एक लोकतंत्र को दूसरे लोकतंत्र से भयभीत नहीं होना चाहिये. लाहौर में गवर्नर्स हाउस में रात्रिभोज के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान जरदारी ने कहा ‘‘भारत में एक परिपक्व लोकतंत्र है और कोई लोकतंत्र दूसरे लोकतंत्र पर हमला नहीं करता.’’ भारत क्यों समग्र वार्ता फिर से शुरू करने के प्रति उदासीन है. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार इस मामले में परिपक्वता दिखायेगी क्योंकि यही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है. कश्मीर मुद्दे पर पूछे गये एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा ‘‘करीब डेढ़ साल पहले मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिला था और उनसे कश्मीर मुद्दे पर भी बातचीत हुई थी. मैं आशान्वित हूं कि मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझा लिया जायेगा.’’

जरदारी ने इस धारणा को खारिज किया कि पाकिस्तान भारत के साथ समग्र वार्ता फिर से शुरू करने के लिये गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने कहा ‘‘मुंबई हमले में संदिग्धों के खिलाफ मामला अदालत में है इसलिये मैं टिप्पणी नहीं कर सकता. पाकिस्तान हालांकि बातचीत में विश्वास रखता है और मैं सोचता हूं कि भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाया जा सकता है.’’

अन्य ख़बरें
फिर हुआ..

पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह भारत पर मुंबई की तरह और हमले कर सकते हैं। ऐसे में भारत जवाबी कार्रवाई के रूप में पाक पर हमला कर देगा...

मायावती को ..

मायावती को तोहफे में चांद पर जमीन! ...


सलमान की प्रेस..

हैदराबाद के एक मॉल में जब सलमान खान पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी। इस दौरान भीड़ में भदगड़ मचने से चार लोगों के घायल होने की खबर है।...

कोहरे का कहर..

देश में कोहरे के कारण ट्रेन एक्सीडेंट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली से कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस घने कोहरे के कारण काफी लेट चल रही थी।. ..


सीमा पर फायरिंग, आग लगी

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। आतंकियों को हिंदुस्तान की सीमा में भेजने के लिए वह लगातार सीमा पर फायरिंग कर रही है।...

करुणानिधि ने राजनीति से..

एक बार फिर सक्रिय राजनीति से अवकाश लेने का इशारा करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने आज कहा कि वह जल्दी से जल्दी माकपा नेता ज्योति बसु,...