मायावती को तोहफे में चांद पर जमीन!
बसपा के एक कायकर्ता ने मुख्यमंत्री मायावती को शुक्रवार को उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर च ांद पर 3 एकड़ जमीन तोहफे में दी। ....
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक कायकर्ता ने मुख्यमंत्री मायावती को शुक्रवार को उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर च ांद पर 3 एकड़ जमीन तोहफे में दी।

कानपुर के बीएसपी नेता महेंद्र सिंह सेंगर ने मायावती को यह तोहफा दिया। उन्होंने शनिवार को बताया कि अमेरिका स्थित लुनर रिपब्लिक सोसाइटी से उन्होंने चांद पर तीन एकड़ जमीन का टुकड़ा खरीदा। सेंगर ने जमीन खरीद संबंधी कागजात भी दिखाए, जिसपर लुनर रिपब्लिक सोसाइटी की सचिव मार्गेट हेइस बार्टन का हस्ताक्षर था। कागजात पर जमीन की कीमत का जिक्र नहीं था।

सेंगर ने कहा, 'जब मैं बहनजी को उपहार दे रहा हूं तो कीमत मेरे लिए मायने नहीं रखती।' मायावती ने शुक्रवार को सादे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर करीब 7,312 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

इससे पहले शाहरुख खान को उनके जन्मदिन पर एक प्रशंसक ने चांद पर जमीन खरीदकर तोहफे में दिया था।

अन्य ख़बरें
भारत एक..

भारत एक ‘‘परिपक्व लोकतंत्र’’ है उससे पाक को कोई खतरा नहीं: जरदारी...


फिर हुआ..

पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह भारत पर मुंबई की तरह और हमले कर सकते हैं। ऐसे में भारत जवाबी कार्रवाई के रूप में पाक पर हमला कर देगा...


सलमान की प्रेस..

हैदराबाद के एक मॉल में जब सलमान खान पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी। इस दौरान भीड़ में भदगड़ मचने से चार लोगों के घायल होने की खबर है।...

कोहरे का कहर..

देश में कोहरे के कारण ट्रेन एक्सीडेंट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली से कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस घने कोहरे के कारण काफी लेट चल रही थी।. ..


सीमा पर फायरिंग, आग लगी

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। आतंकियों को हिंदुस्तान की सीमा में भेजने के लिए वह लगातार सीमा पर फायरिंग कर रही है।...

करुणानिधि ने राजनीति से..

एक बार फिर सक्रिय राजनीति से अवकाश लेने का इशारा करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने आज कहा कि वह जल्दी से जल्दी माकपा नेता ज्योति बसु,...