'फिर हुआ मुंबई अटैक तो पाक पर हमला'
पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह भारत पर मुंबई की तरह और हमले कर सकते हैं। ऐसे में भारत जवाबी कार्रवाई के रूप में पाक पर हमला कर देगा....
अमेरिका के एक जाने-माने थिंक टैंक का मानना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह भारत पर मुंबई की तरह के और हमले कर सकते हैं। इस थ िंक टैंक का कहना है कि ऐसे हालात में भारत जवाबी कार्रवाई के रूप में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।

विदेश मामलों की परिषद (सीएफआर) के डेनियल मर्की ने अपने ताजा दस्तावेज 'एंड इंडो-पाकिस्तानी एस्कलेशन' में कहा है कि मुंबई जैसे हमलों के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान स्थित बहुत से समूह इस तरह की चीजों से प्रेरित हैं और वे भारतीय ठिकानों पर हमले करने में सक्षम हैं। साउथ एशियन मामलों के एक्सपर्ट माने जाने वाले मर्की ने कहा कि पाकिस्तान स्थित इन आतंकी समूहों में से बहुत से भारत-पाक संबंधों में दरार डालने और पाकिस्तान में आतंकी धरपकड़ से इस्लामाबाद का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने अपने 11 पन्नों के दस्तावेज में कहा , 'भारत और पाकिस्तान के बीच विवादों के समाधान में प्रगति होती है या पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को प्रभावी तरीके से एक कोने में धकेल दिया जाता है तो तत्काल आतंकवाद का खतरा बढ़ता है।'

मर्की ने कहा कि हालांकि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दो ऐसे आतंकी समूह हैं जो भारत में हमले करने में खुद को साबित कर चुके हैं लेकिन इस बार अलकायदा ऐसा कर सकता है।

अन्य ख़बरें
भारत एक..

भारत एक ‘‘परिपक्व लोकतंत्र’’ है उससे पाक को कोई खतरा नहीं: जरदारी...


मायावती को ..

मायावती को तोहफे में चांद पर जमीन! ...


सलमान की प्रेस..

हैदराबाद के एक मॉल में जब सलमान खान पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी। इस दौरान भीड़ में भदगड़ मचने से चार लोगों के घायल होने की खबर है।...

कोहरे का कहर..

देश में कोहरे के कारण ट्रेन एक्सीडेंट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली से कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस घने कोहरे के कारण काफी लेट चल रही थी।. ..


सीमा पर फायरिंग, आग लगी

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। आतंकियों को हिंदुस्तान की सीमा में भेजने के लिए वह लगातार सीमा पर फायरिंग कर रही है।...

करुणानिधि ने राजनीति से..

एक बार फिर सक्रिय राजनीति से अवकाश लेने का इशारा करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने आज कहा कि वह जल्दी से जल्दी माकपा नेता ज्योति बसु,...