ACA ने खिलाड़ियों को IPL में खेलने से मना किया
एसीए. ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के तीसरे संस्करण में खेलने की अनुशंसा करने से इनकार कर दिया है ....
राजनीतिक दल शिवसेना द्वारा मुंबई में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को नहीं खेलने देने की धमकी के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ .एसीए. ने अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के तीसरे संस्करण में खेलने की अनुशंसा करने से इनकार कर दिया है।

संघ के मुख्य कार्यकारी पाल मार्श ने मीडिया को बताया कि एसीए द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के समुचित मूल्यांकन और अनुशंसा पर सभी खिलाड़ियों को भरोसा है। उन्होंने सवाल किया कि आईपीएल यदि अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने की अनुमति एसीए को नहीं देगा तो इस बारे में अनुशंसा कैसे की जा सकती है।

गौरतलब है कि आईपीएल ने दुनिया के किसी खिलाड़ी संगठन को मान्यता नहीं दी है लेकिन एसीए विदेशी दौरे पर अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा निश्चित करने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया सरकार के साथ मिलकर काम करता है१ इससे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा था कि आईपीएल.3 में खेलने या नहीं खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर निर्भर करता है।

अन्य ख़बरें
भारत को झटका..

बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले भारत को एक तगड़ा झटका लगा है।...

फेडरर की नजरें ..

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर १६वें ग्रैंड स्लेम खिताब की तलाश में १८ जनवरी से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियन...


ये है देश के..

हॉकी खिलाड़ियों और संघ के बीच का विवाद अभी थमा नहीं था कि केंद्रीय खेल मंत्री के बयान से एक और बवाल खड़ा कर दिया।...

दिमेनतिएवा बनी..

रूस की एलेना दिमेनतिएवा ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराकर लगातार दूसरी बार सिडनी ...


सोमू आस्ट्रेलिया ओपन से एक..

सोमदेव देववर्मन ने टोबिस काम्के को हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की सिंगल्स स्पर्धा के मुख्य दौर में जगह बनाने की संभावनाएं जीवित रखी हैं। ...

20 वें स्थान पर रैना, 21 वें...

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में इस साल भी अब तक शीर्ष पर बरकरार हैं ...