स्पेन फुटबाल का नया विश्व विजेता
नीदरलैंड की हार की हैट्रीक
रविवार को खेले गए फायनल मुकाबले में स्पेन ने नीदरलैंड को १-० से हराकर फीफा विश्व कप जीत लिया. इस प्रकार १२ वर्षों के बाद विश्व को एक नया विश्व विजेता देखने को मिला.
नीदरलैंड की टीम इससे पहले १९७४ और १९७८ में फ़ायनल खेल चुकी है, लेकिन तब भी उसे जर्मनी और अर्जेंटीना से हार झेलनी पड़ी थी.
जोहानिसबर्ग के सॊकर सिटी स्टेडीयम में लगभग ८५,००० दर्शकों के सामने खेले गए फ़ायनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने फाउलों की झड़ी लगा दी थी. मैच के शुरूआती ५ मिनटों में ही रैफ़री को तीन पीले कार्ड दिखाने पड़े.
विश्व कप फ़ायनल में जिस तरह के तेज तर्रार खेल की खेल प्रेमियों को आशा थी वैसा खेल उन्हें देखने को नहीं मिला. खेल में कुछ गती आए उससे पहले ही फ़ाउल कर खेल की गती कुंद कर दी जाती थी.
गेंद पर नियंत्रण के मामले में जहां स्पेन का दबदबा रहा वहीं फ़ाउल के मामले में नीदरलैंड ने बाजी मारी यहां तक की उसके एक खिलाड़ी को दो बार पीला कार्ड दिखाए जाने के कारण मैदान से बाहर कर दिया गया.
तमाम बाधाओं के बावजूद दोनों ही टीमों को गोल करने के कई बेहतरीन अवसर मिले लेकिन कोई भी उसका फ़ायदा नहीं उठा सका. स्पेन की तरफ़ से विया और रामोस को जबकी नीदरलैंड की तरफ़ से को गोल करने के सुनहरे अवसर मिले लेकिन कोई भी गोल करने में समर्थ नहीं हो सका.
दोनों ही टीमों के गोलकीपरों ने कई शानदार बचाव करते हुए अपनी-अपनी टीमों की विश्वकप उम्मीदों को जिंदा बनाए रखा और निर्धारित ९० मिनट के खेल में एक भी गोल नहीं हो सका.
खेल जब अतिरिक्त समय में पहुंचा और पहले हाफ़ के १५ मिनट में भी कोई गोल नहीं हुआ. दूसरे हाफ़ का खेल शुरू होने के कुछ ही समय पश्चात नीदरलैंड को अपनी फ़ाउल करके स्पेनिश खिलाड़ियों को रोकने की नीती का खामियाजा भुगतना पड़ा और उसके एक खिलाड़ी को दूसरी बार पीला कार्ड दिखाकर ब्रीतानी रैफ़री ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
इसके बाद दस खिलाड़ियों से खेल रही नीदरलैंड की टीम दबाव में आ गई और ११६ मिनट में वो क्षण आया जिसका स्पेन के प्रशंसकों और पूरी टीम को बरसों से इंतजार था. एक बेहतरीन पास इनिएस्टा ने गोल कर स्पेन को १-० से आगे कर दिया.
गोल होने के बाद जहां स्पेन के खिलाड़ी जश्न मनाते दिखाई दे रहे थे वहीं नीदरलैंड की टीम के खिलाड़ी रैफ़री पर झल्लाते दिखाई दे रहे थे जिस कारण उसके एक खिलाड़ी को पीला कार्ड भी दिखाया गया.
नीदरलैंड के लिए बचा हुआ समय खेल में वापसी करने के लिए नाकाफ़ी सिद्ध हुआ और पहली बार सेमीफ़ायनल और फ़ायनल में पहुंची स्पेन की टीम ने विश्वकप जीत लिया.
जर्मनी को कांस्य पदक
जर्मनी ने शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए एक रोमांचक मैच में उरूग्वे को ३-२ से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया.
तीन बार के चैंपियन जर्मनी ने स्पेन हाथों मिली हार का गम भुलाते हुए उरूग्वे पर ताबड़तोड़ हमले किए और उरूग्वे ने भी १ गोल से पिछड़ने के बाद पहले बराबरी की और दूसरे हाफ़ में फ़ॊरलेन के चमत्कारिक गोल की बदौलत बढ़त भी हासिल कर ली थी. लेकिन जर्मनी ने इसके बाद वापसी करते हुए लगातार दो गोल ठोंककर उरूग्वे की उम्मीदों पर पानी फ़ेर दिया.
खेल अंत में मिली फ़्री किक पर फ़ॊरलेन द्वारा लगाया गया सटीक शॊट सीधा गोल पोस्ट से जा टकराया और खेल की इस आखिरी किक के साथ ही जर्मनी तीसरे स्थान की हकदार बन गई.
जर्मनी की तरफ़ से थॊमस मूलर ने १९वें, मार्शल जॊन्सन ने ५६वें और खेदिरा ने ८२वें मिनट में गोल दागा जबकी उरूग्वे की ओर से एडिन्सन कैवानी ने २८वें और और डिएगो फ़ॊरलेन ने ५१वें मिनट में गोल किए.

अन्य ख़बरें
स्पेन फुटबाल का नया विश्व विजेता

१२ वर्षों के बाद विश्व को एक नया विश्व विजेता देखने को मिला....

फ़ोरलेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन को १९ विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है...


स्पेन फुटबाल का नया विश्व विजेता

१२ वर्षों के बाद विश्व को एक नया विश्व विजेता देखने को मिला....

फ़ोरलेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन को १९ विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है...


ड्रोगबा बने अफ्रिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर

आईवरी कोस्ट के कप्तान डिडिंएर ड्रोगबा, कैमरून के सेमुअल ईटो और घाना के माइकल इसिएन को पछाड़ते ...

कैनेडियन क्रिकेट की पहली विंटर लीग

कैनेडियन सरकार द्वारा २००८ में राष्ट्रीय खेल की मान्यता पाने के बाद अब कैनेडा में पहली विंटर लीग बनी है।..


३५ स्वर्ण जीतकर भारत बना शूटिंग किंग..

राट्रमंडल निशानेबाजी में भारत ने जीते सर्वाधिक ७४ पदक.....

कीर्तीमानों का बादशाह .

सचिन ने 200 का आंकड़ा छुआ, 40 वर्षों और 2962 मैचों के वन डे इतिहास में दोहरा शतक मारने वाले वे विश्व के पहले बल्लेबाज हैं.....

वीरु शीर्ष पर ..

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिग में 863 अंकों के साथ बल्लेबाजों की इस रैकिंग में शीर्ष पर पहुँच गये हैं ....