फ़ोरलेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन को १९ विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है. इस विश्व कप में ५ गोल दागने वाले और अपनी टीम को सेमीफ़ायनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले फ़ॊरलेन को फ़ीफ़ा ने गोल्डन बॊल खिताब से नवाजा है.
प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल मारने पर मिलने वाला गोल्डन बूट खिताब इस बार चार खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर थी. जर्मनी के थॊमस मूलर, उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन , नीदरलैंड के स्नाईडर और स्पेन डेविड विया ने सर्वाधिक पांच-पांच गोल किए हैं लेकिन जर्मनी के थॊमस मूलर को एडीडास गोल्डन बूट पुरस्कार के लिए चुना गया है.
स्पेन के कप्तान और गोलरक्षक कैसियस को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपींग के लिए गोल्डन ग्लब्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वहीं जर्मनी को थॊमस मूलर को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया है.
महानायक का स्वागत
अपनी पोती के अवसान के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके दक्षिण अफ़्रीका की आजादी के महानायक नेल्सन मंडेला ने जैसे ही स्टेडियम में कदम रखा तो स्टेडियम मौजूद ८५,००० दर्शकों ने उनके स्वागत में खड़े होकर और वुवुजेला बजाकर उनका भव्य स्वागत किया.
अपनी पत्नी के साथ छोटी कार से स्टेडियम में पहुंचे मंडेला समापन समारोह के बाद वापस घर चले गए.
अब ब्राजील में मिलेंगे
दक्षिण अफ़्रीका के बाद अब अगला विश्व कप ब्राजील में होगा. इसे मिलाकर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का यह दूसरा विश्व कप आयोजन होगा. इससे पहले अर्जेंटीना १९७८ में विश्व कप की मेजबानी कर चुका है. ब्राजील में फ़ुटबाल को धर्म की तरह माना जाता है इसलिए वहां इसकी मेजबानी से फ़ुटबाल का जादू देखने लायक होगा.
१३ जून से १३ जुलाई २०१४ तक चलने वाले इस आयोजन में विश्व की ३२ टीमें हिस्सा लेंगी. वाका वाका के बाद सांबा के नशे में डूबने के लिए तैयारी शुरू कर दीजिए.

अन्य ख़बरें
स्पेन फुटबाल का नया विश्व विजेता

१२ वर्षों के बाद विश्व को एक नया विश्व विजेता देखने को मिला....

फ़ोरलेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन को १९ विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है...


स्पेन फुटबाल का नया विश्व विजेता

१२ वर्षों के बाद विश्व को एक नया विश्व विजेता देखने को मिला....

फ़ोरलेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

उरूग्वे के डिएगो फ़ॊरलेन को १९ विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है...


ड्रोगबा बने अफ्रिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर

आईवरी कोस्ट के कप्तान डिडिंएर ड्रोगबा, कैमरून के सेमुअल ईटो और घाना के माइकल इसिएन को पछाड़ते ...

कैनेडियन क्रिकेट की पहली विंटर लीग

कैनेडियन सरकार द्वारा २००८ में राष्ट्रीय खेल की मान्यता पाने के बाद अब कैनेडा में पहली विंटर लीग बनी है।..


३५ स्वर्ण जीतकर भारत बना शूटिंग किंग..

राट्रमंडल निशानेबाजी में भारत ने जीते सर्वाधिक ७४ पदक.....

कीर्तीमानों का बादशाह .

सचिन ने 200 का आंकड़ा छुआ, 40 वर्षों और 2962 मैचों के वन डे इतिहास में दोहरा शतक मारने वाले वे विश्व के पहले बल्लेबाज हैं.....

वीरु शीर्ष पर ..

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिग में 863 अंकों के साथ बल्लेबाजों की इस रैकिंग में शीर्ष पर पहुँच गये हैं ....