ओटवा परिवहन के किरायों में वृद्धी
ओटवा परिवहन के किरायों में वृद्धी
ओटवा के नागरिकों की जेबें हल्की करने का एक और इंतजाम हो गया है। बसों की और ओ - ट्रेन सवारी अब और महंगी हो गई है। ओसी ट्रांसपो के नकद किरायों, टिकटों और पासों की कीमतों में वृद्धीहो चुकी है। राज्य परिवहन का इस्तेमाल करने वालों को फोटो पहचान पत्र, पार्किंग और राइड परमिट के लिये भी अधिक मूल्य चुकाना होगा । एक सामान्य व्यस्क के लिये बस का नकद किराया 3 डॉलर से बढ़ा कर 3.25 डॉलर कर दिया गया है। वही यात्रा टिकट लेकर करने पर 2.30 डॉलर की बजाय 2.50 डॉलर की पड़ेगी। ओ - ट्रेन का किराया 25 सेंट बढ़कर 2.75 डॉलर कर दिया गया है।

वर्ग किराया पहले

किराया अब

व्यस्क $3

$3.25

व्यस्क एक्सप्रेस $4 $4.25
ग्रामीण व्यस्क $5

$5.25

बच्चे $1.50

$1.60

ओ-ट्रेन $2.50

$2.60