कैनेडा चिली की मदद को तैयार
कैनेडा चिली की मदद को तैयार
ओटवा > चिली के राष्ट्रपती द्वारा अंतरराष्ट्रिय समुदाय से मदद की गुहार के बाद कैनेडा सरकार अब यह विचार कर रही है कि मदद किस रूप में पहुँचाई जाये.
विनाशकारी भूकंप आने के तीन दिन बाद सन्युक्त राष्ट्र द्वारा जारी जरूरी वस्तुओं की एक सूची में मोबाइल पुलों, उपग्रह फोनों, बिजली के जनरेटरों, जल शोधन प्रणाली और डायलिसिस केंद्रों का अनुरोध किया है.
कैनेडा के विदेश मंत्री ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री पीटर केंट ने रविवार को चिली के विदेश मंत्री से बात की है. विदेश मंत्री लॉरेंस कैनन ने सोमवार को कहा ,उन्होंने त्रासदी पर चिली की प्रतिक्रिया और वहाँ के अधिकारियों द्वारा पहचानी गई विशेष जरूरतों पर चर्चा की है. राज्य मंत्री केंट ने कैनेडा के समर्थन और सबसे प्रभावी तरीके से मदद करने के इरादे को दोहराया है.,
सहायता समूहों का कहना है कि चिली में इस समय भोजन, कंबल और आश्रय तत्काल आवश्यकता है.
चिली के कैनेडाई राजदूत युजेनियो ओर्टेगा ने कहा कि देश को शल्य चिकित्सा सुविधाओं के साथ एक अस्थायी फील्ड अस्पताल, अस्पताल के लिए बिजली जनरेटरों, एक पीपे का पुल और उपग्रह फोनों की जरूरत है.
कैनन ने कहा कि इस आपदा से अब तक किसी कैनेडावासी के ,गंभीर रूप से प्रभावित, होने की खबर नहीं है. अधिकारी अभी भी 337 व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं. अब तक 520 लोगों की तलाश की जा चुकी है. चिली में करीब 5,000 कैनेडावासी रहते हैं.