अन्य ख़बरें
विधवा ने अपील की 'हत्यारे को क्षमा करो'मार्च १२, २०१० – बिंघम – ओंटेरियो प्रोविंशियल पुलिस के अधिकारी की विधवा ने कांपती हुई आवाज़ में कहा कि जिस आदमी ने उसके पति और तीन बच्चों के पिता की हत्या की है, उसे क्षमा करने के लिए उसे अपने आप से संघर्ष करना पड़ेगा।
हैदर फ़ाम ने कहा, "हालांकि में जानती हूँ कि यह बहुत कठिन है, परन्तु क्षमा करने से ही इस पीड़ा और क्रोध से मुक्ति मिल सकती है।" शुक्रवार को वह अपने पति के अंतिम संस्कार पर बोल रहीं थीं। ३७ वर्षीय वू फ़ाम की सोमवार को एक ग्रामीण सड़क पर एक ट्रक को रोकने पर हत्या कर दी गई थी।
उसने खचाखच भरे स्पोर्ट्स एरीना में कहा, "परमात्मा ने हमें क्षमा करने की असीम क्षमता दी है। अपनी इस क्षमता के अनुसार और परमात्मा की सहायता से मैं उसे क्षमा करूँगी और मैं आपसे भी प्रार्थना करूँगी कि आप भी ऐसा ही करें। मैं जानती हूँ वू भी ऐसा ही चाहते।" इस स्पोर्टस एरीना में वू फ़ाम ने अपने तीनों बच्चों को हॉकी की कोचिंग की थी।


एक और मंत्री ने माफी मांगी