
 विश्व समाचार
भारतीय ट्रेक्सी ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में हमला
मेलबर्न। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया। 24 साल के इस टैक्सी ड्राइवर को पहले उस ऑस्ट्रेलियाई यात्री ने गालियां बकी जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने बैलेरत सर्विस स्टेशन में रात 2 बजकर 15 मिनट पर शरण ली।
लेकिन उस ऑस्ट्रेलियाई ने टैक्सी ड्राइवर का पीछा बैलेरत सर्विस स्टेशन के अंदर भी किया और उस पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना में भारतीय की टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 48 साल के एक आदमी को गिरफ्तार भी किया है। हांलाकि इस हमले में टैक्सी ड्राईवर को ज्यादा चोंटे नहीं आई लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर एक भारतीय ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय हमले का शिकार हुआ है। इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करते हुए 48 वर्षीय यात्री को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
आस्ट्रेलिया में छात्र समुदाय पर हो रहे हमलों के बीच तीन भारतीयों सहित छह दक्षिण एशियाइयों को यहां के एक बार में घुसने नहीं दिया गया और इस घटना को नस्लभेद की वारदात के रूप में देखा जा रहा है.इस समूह के एक सदस्य नेपाली नागरिक सुजान पाठक ने कहा, ‘‘हम अपने एक साथी को विदाई की पार्टी देने के लिए बार गये थे. बुधवार को अभिषेक अग्रवाल भारत जाने वाला है.’’ बहरहाल उन्होंने कहा कि सभी युवकों को बिना कारण बताये मेलबर्न सेंटर लायन बार होटल में प्रवेश करने से रोक दिया गया.