दुनिया भर में दहशत फैलाना चाहता है लश्कर
दुनिया भर में दहशत फैलाना चाहता है लश्कर
ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ आतंक निरोधी अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तयब्बा की वैश्विक महत्वकांक्षाए हैं और वह पूरी दुनिया में दहशत फैलाना चाहता है.

 विदेश मंत्रालय के आतंकनिरोधी संयोजक कार्यालय के संयोजक डेनियल बेंजामिन ने कहा, ‘‘डेविड हेडली का उदाहरण बताता है कि केवल अल कायदा ही ऐसा संगठन नही है जिसकी वैश्विक महत्वकांक्षा हो.’’ बेंजामिन ने कहा,

‘‘लश्कर ने यह साफ कर दिया है कि उसका इरादा दहशत के बड़े कारनामों को अंजाम देना है जिससे अल कायदा के योजनाकार खुश हों. ’’पाकिस्तान स्थित लश्कर के सरगानों के कहने पर हेडली ने मुंबई और अन्य जगहों पर आतंकी हमलों के संभावित ठिकानों का जायजा लिया था. वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक काटो इंस्टीट्यूट को संबोधित करते हुए बेंजामिन ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में अमेरिकी दूतावास को उड़ाने की संगठन की विफल साजिश ने इन चिंताओं को बढ़ा दिया है कि लश्कर एक वैश्विक आतंकी चुनौति बनकर उभर सकता है.’’.

अन्य ख़बरें
हैती में आपदा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात मापी गई है. भूकंप की वजह से यहां की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है...

ब्राड-एंडरसन नहीं..

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बैलेरत सिटी में एक यात्री ने भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला बोल दिया।...


हिलेरी क्लिंटन..

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज हैती जाएंगी और वहां भूकंप के चलते पैदा हुई स्थिति का आकलन करेंगी...

(पीओके) में...

एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. ...


ट्रेक्सी ड्राइवर पर..

आस्ट्रेलिया में छात्र समुदाय पर हो रहे हमलों के बीच तीन भारतीयों सहित छह दक्षिण एशियाइयों को यहां के एक बार में घुसने नहीं दिया गया...

मेलबर्न में हैं नस्लवादी..

मेलबर्न में नस्लवादी हैं और गलियों में भारतियों पर होने वाले अपराध पर बहस की जरूरत है...